Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मां फ्लाईओवर पर हादसा, इंटरव्यू देने जा रही युवती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल

सोमवार सुबह युवती ने जल्दी पहुंचने के लिए एक ऐप-आधारित बाइक सेवा ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां फ्लाईओवर पर चढ़ते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवती का हेलमेट खुलकर गिर गया। इसके बाद वह बाइक से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
 

24 Mar 2025

मां फ्लाईओवर पर हादसा, इंटरव्यू देने जा रही युवती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल

कोलकाता। कोलकाता के मां फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें इंटरव्यू देने जा रही एक युवती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। डोमजुड़ की रहने वाली यह युवती सॉल्टलेक स्थित एक आईटी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रही थी, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

सोमवार सुबह युवती ने जल्दी पहुंचने के लिए एक ऐप-आधारित बाइक सेवा ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां फ्लाईओवर पर चढ़ते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवती का हेलमेट खुलकर गिर गया। इसके बाद वह बाइक से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलते ही प्रगति मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बाइक चालक का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसा कैसे हुआ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मां फ्लाईओवर पर हादसा, इंटरव्यू देने जा रही युवती बाइक से गि
सोमवार सुबह युवती ने जल्दी पहुंचने के लिए एक ऐप-आधारित बाइक सेवा ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां फ्लाईओवर पर चढ़ते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News